राज्य समाचार

पूजा के दीपक से भड़की आग, पूरा घर जलकर खाक, बाल-बाल बचा परिवार

Spread the love

बिलासपुर । शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित 27 खोली इलाके में सोमवार शाम एक घर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घर में भगवान के पास दीपक रखने से आग फैल गई। घटना में घर का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दीपक से घर में लगी आग

जानकारी के अनुसार, इलाके में बिजली गुल थी और घर के सभी सदस्य बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान घर में दीपक जलाकर रखा गया था, जिससे आग लग गई। आग शाम करीब 7:30 बजे लगी और कुछ ही मिनटों में पूरे घर में फैल गई। आग की लपटें उठते देख घर के सदस्यों और आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच में जुटी गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button