राज्य समाचार

मुख्यमंत्री से सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहां उनके निवास कार्यालय में सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने कबीर संस्थान एवं यथार्थ फाउंडेशन के तत्त्वावधान में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित किये जा रहे सन्त सम्मेलन व स्नेह मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस समारोह में छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य हिस्सों से भी संतगण हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आमन्त्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार जताया।

इस अवसर पर सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान के अध्यक्ष संत रविकर साहेब, सचिव घनश्याम साहेब, बलवान साहेब,  विजय साहेब, क्षेमेंद्र साहेब, रतन साहेब, भूमेश्वर साहेब,  रेमन दास जी , गणराज जी, रमाकांत जी, हेमप्रकाश जी, पुष्कर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button