राज्य समाचार

भिलाई : प्रेमी के वैलेंटाइन डे पर मिलने नही आने पर छात्रा ने की खुदकुशी

Spread the love

भिलाई नगर, 15 फरवरी। कल शाम एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा का शव उसके पीजी रूम में फांसी से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन डे पर छात्रा ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन शाम तक इंतजार करने के बाद भी वह नहीं पहुंचा। इसके बाद छात्रा ने अपनी जान दे दी। छात्रा दंतेवाड़ा से भिलाई पढऩे के लिए आई थी। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा बचेली निवासी दीक्षा समुद्र (22 वर्ष) प्रगति नगर में गौरव पांडेय के मकान में पेइंग गेस्ट रहती थी। वह पीजीडीसीए कर रही थी। कल शाम को दीक्षा ने दोस्तों का कॉल रिसीव नहीं किया तो वे मिलने के लिए कमरे में पहुंच गए। दरवाजा अंदर से बंद था, काफी कोशिश के बाद भी नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर दीक्षा का शव लटक रहा था।

दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। वहां कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से शव लटका हुआ मिला।
पुलिस ने बताया कि दीक्षा ने अपने एक दोस्त को दोपहर को कॉल किया था। उसे बताया था कि वैलेंटाइन डे है, इसके बाद भी उसका बॉयफ्रेंड मिलने नहीं आया, इस वजह से वह दुखी है। आज परिजनों के आने पर शव का पीएम कराया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button