राज्य समाचार

मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

नई दिल्ली । 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 8 अक्तूबर को हुआ। अवॉर्ड सेरेमनी दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने विजेताओं को सम्मानित किया।

पुरस्कार समारोह में दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने यह सम्मान प्रदान किया है। अभिनेता काफी भावुक नजर आए और कहा कि पहले मैं भगवान से बहुत शिकायत करता था, अब कोई शिकायत नहीं है। भगवान ने सूद सहित सब वापस कर दिया। मिथुन को इस दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस बार साल 2022 की फिल्मों के लिए अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। कोविड 19 के चलते अवॉर्ड्स में देरी हो गई थी। इस बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड में क्षेत्रीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व दिखाई देगा। मलयालम फिल्म आट्टम को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा जिन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाना है, उनकी सूची इस प्रकार है-

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- नित्या मेनन और मानसी पारेख ( ‘तिरुचित्रबलम’ और ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए क्रमशः)
बेस्ट डायरेक्टर- सूरज बड़जात्या ( ‘ऊंचाई’  फिल्म के लिए)
बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री- नीना गुप्ता (‘ऊंचाई’  फिल्म के लिए)
बेस्ट सोपोर्टिंग एक्टर- पवन मल्होत्रा (‘फौजा’ के लिए)
बेस्ट मनोरंजक फीचर फिल्म- कांतारा
बेस्ट तेलुगु फिल्म- कार्तिकेय 2
बेस्ट तमिल फिल्म- पोन्नियन सेलवन 2
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- केजीएफ चैप्टर 2 1
बेस्ट हिंदी फिल्म- गुलमोहर

राष्ट्रपति ने फिल्म समीक्षक दीपक दुआ  को सम्मानित किया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार दिया गया है। विशाल भारद्वाज को फिल्म ‘फुरसत’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का नेशनल अवॉर्ड मिला है।  ‘पोन्नियन सेलवन 2’ को बेस्ट तमिल फिल्म का पुरस्कार मिला, इसके लिए मणिरत्नम ने सम्मान ग्रहण किया।  फिल्म गुलमोहर को नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में स्पेशल मेंशन मिला। मनोज बाजपेयी ये अवॉर्ड लेने पहुंचे।

बेस्ट कन्नड़ फिल्म के रूप में ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को सम्मान मिला।  बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए गुलमोहर को दिया गया अवॉर्ड। स्क्रीनप्ले राइटर राहुल वी.चित्तेला को गुलमोहर के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का नेशनल अवॉर्ड मिला। ए आर रहमान को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह उनका सातवां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। वहीं श्रीपथ को सर्वश्रेष्ठ बाल पुरस्कार मिला। आज इनका जन्मदिन भी है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button