राष्ट्रीय खबरें

24 घंटे में भारत में कोरोना के 2.34 लाख नए मामले, पॉजिटिविटी रेट हुई 14.50 फीसद

नई दिल्ली, 30 जनवरी : देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2.34 लाख नए मामले सामने आए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 14.50 फीसद है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 165.70 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. भारत में एक्टिव केस वर्तमान में 18,84,937 हैं.

वहीं रिकवरी रेट फिलहाल 94.21 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 3,52,784 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अब देश में कोरोना से कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,87,13,494 पर पहुंच गई है. वहीं अब तक कुल 72.73 करोड़ लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया है. पिछले 24 घंटों में 16,15,993 कोरोना टेस्ट हुआ है. पिछले 24 घंटों में 893 मौतें दर्ज की गईं.
वहीं देश की राजधानी दिल्‍ली में शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में उछाल देखा गया. शनिवार शाम को जारी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्‍ली में कोरोन संक्रमण के 4483 नए मामले सामने आए जो किए एक दिन पहले की तुलना में करीब 10 फीसदी ज्‍यादा हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार कोविड गाइलाइंस का पालन करने की बात लगातार कह रही है. कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को मास्क पहनकर ही बाहर जाने की हिदायत दी जा रही है. साथ ही सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है. ndtv.in

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button