राज्य समाचार

23 लाख की मोबाइल चोरी, कंपनी कर्मी समेत 3 गिरफ्तार, दुकान तक पहुंचाने के बजाय पार्किंग से लेकर फरार थे

रायपुर। स्पाई जेट लिमिटेड कंपनी में अमानत में खयानत कर लाखों का मोबाइल पार करने वाले कंपनी कर्मी एवं उसके दो साथी पकड़े गए। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब साढ़े 23 लाख का मोबाइल व बाइक जब्त की है, पूछताछ जारी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप अधिकारी (28), शिव शंकर डे (21) व देवांश आर्या (18)शामिल हैं। माना कैंप रायपुर के रहने वाले तीनों आरोपियों ने मिलकर तेलीबांधा के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में कल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना की रिपोर्ट कंपनी के कार्गो एक्युकेटिव शुभम डोंहरे ने पुलिस में दर्ज करायी थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसका काम माल को संंबंधित जगहों पर पहुंचाना रहता है। 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे उसने कंपनी में काम करने वाले प्रदीप अधिकारी को सोनी गोदाम-06 से माल सप्लाई का आदेश दिया। साथ में रेडीन टोन लिमिटेड प्रो. कनेक्ट सप्लाई चयन लिमिटेड प्लाट नंबर 06 कटोरा तालाब पहुंचाने कहा, लेकिन उसने टाटा एस वाहन में माल लोड कर चालक के साथ पार्किंग स्थल ले गया। वहां मैग्नेटो माल के सामान को दोनों शंकर और प्रदीप ने 06 फ्लोर में डिलेवरी किया। इस दौरान प्रदीप अधिकारी ने बताया कि प्रो. कनेक्ट का जो सामान है जिसे कटोरा तालाब में डिलेवरी करना था वह गाड़ी से पार हो गया है।
कार्गो एक्युकेटिव ने अपने साथी कमल कुमार मिश्रा के साथ मैग्नेटो माल पहुंचकर पूछताछ की। मैग्नेटो माल का सीसीटीवी फुटेज देखा तो दोपहर में एक व्यक्ति सफेद बोरी में कार्टून भरकर एक बाइक में पीछे बैठकर बाहर निकलते दिख रहा है। घटना की जानकारी देर से देने के बारे में पूछने पर वह टालमटोल करता रहा। अज्ञात आरोपी बोरी में अलग-अलग कार्टून में लाखों का मोबाइल लेकर फरार हो गया। कार्गो एक्युकेटिव की रिपोर्ट पर तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की, तो ये तीनों आरोपी पकड़े गए। उनसे चोरी के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button