राष्ट्रीय खबरें

गूगल मैप्स पर हुसैन सागर झील का नाम हुआ ‘जय श्री राम सागर’

एक अजीब घटना में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिष्ठित मूर्ति के लिए प्रसिद्ध हैदराबाद की हुसैन सागर झील कई दिनों तक गूगल मैप्स पर ‘जय श्री राम सागर’ के रूप में दिखाई दी। टेक कंपनी द्वारा अब इसे ठीक कर दिया गया है।
लोग यह देखकर आर्श्चय चकित हो रहे थे कि हुसैन सागर झील का नाम ‘जय श्री राम सागर’ क्यों दिखाई दे रहा है। इसके खिलाफ लोगों ने अपना गुस्सा ट्विटर पर प्रकट किया।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “यह हैदराबाद की हुसैन सागर झील है। अचानक यह ‘जय श्रीराम सागर’ बन गई है और मुझे आश्चर्य है कि गूगल ने इसे किसी भी प्रकार से एडिट नहीं किया।”
एक अन्य ने लिखा, “असामाजिक तत्वों ने गूगल मैप्स में हैदराबाद की हुसैन सागर का नाम जय श्री राम सागर कर दिया। इब्राहिम कुली कुतुब शाह ने हुसैन सागर को बनाने का आदेश दिया था और इसे वर्ष 1563 में बनाया गया था।”
इसी तरह की एक घटना में गूगल मैप्स पर फरवरी में शहर के ‘सालारजंग पुल’ का नाम बदलकर ‘छत्रपति शिवाजी ब्रिज’ कर दिया गया था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button