राष्ट्रीय खबरें

अयोध्या विवादः सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर फैसला सुरक्षित रखा

Spread the love

राजनीतिक रूप से संवेदनशील अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में मध्यस्थता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है.
सुनवाई के दौरान जस्टिस एसए बोबड़े ने कहा है कि ये मामला जमीन से नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा हुआ है. इसलिए इसका हल आपसी सहमति से ही निकलना चाहिए. उन्होंने कहा कि मध्यस्था को गोपनीय रखना चाहिए, क्योंकि इससे जुड़ी बातें बाहर आने पर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है.
बोबड़े ने कहा, “अतीत में जो हुआ उस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है, किसने आक्रमण किया, कौन राजा था, मंदिर था या मस्जिद थी. इस बारे में हम कुछ नहीं कर सकते. हमें मौजूदा विवाद के बारे में पता है…और हम केवल विवाद को सुलझाने को लेकर चिंतित हैं.”
जस्टिस एसए बोबडे ने सुनवाई के दौरान कहा, “अतीत में जो हुआ उस पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं है, किसने आक्रमण किया, कौन राजा था, मंदिर था या मस्जिद थी. इस बारे में हम कुछ नहीं कर सकते. हमें मौजूदा विवाद के बारे में पता है…और हम केवल विवाद को सुलझाने को लेकर चिंतित हैं.”

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button