राज्य समाचार
रायपुर उत्तर में गांधी विचार पदयात्रा
रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर रायपुर उत्तर क्षेत्र में भी गांधी विचार पदयात्रा निकाली गई। शहर जिला कांग्रेस की यह पदयात्रा सुबह फाफाडीह से शुरू हुई, जो वहां के अलग-अलग वार्डों में पहुंची। पदयात्रा के दौरान विधायक कुलदीप जुनेजा, गिरीश दुबे, दौलत रोहरा व अन्य कांग्रेस नेताओं ने छोटी-छोटी सभा कर वहां लोगों को गांधी विचार के बारे में बताया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील भुवाल, अरूण जंघेल, घनश्याम राजू तिवारी, जग्गू सिंह ठाकुर समेत कांग्रेस के और कई नेताओं ने वार्डवासियों को गांधी विचार से अवगत कराया।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
