मनोरंजन

शाहरुख खान के फिल्मों से ब्रेक लेने वाले फैसले पर पत्नी गौरी को है खुशी, कही ये बात

Spread the love

बॉलवुड के बादशाह शाहरुख खान काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। शाहरुख लास्ट फिल्म जीरो में नजर आए थे। शाहरुख ने कहा है कि वो ब्रेक ले रहे हैं और फिलहाल कोई प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद से ही फैन्स को उनकी अगली अनाउंसमेंट का इंतजार है। फैन्स इसके लिए इतना बेसब्र हैं कि रह-रहकर ट्विटर पर शाहरुख का नाम ट्रेंड करने लगता है। अब फैन्स को शाहरुख खान के आने वाले जन्मदिन (2 नवंबर) को उनकी अगली फिल्म की घोषणा की उम्मीद है। शाहरुख के इस ब्रेक से फैन्स भले ही दुखी हैं, लेकिन शाहरुख की पत्नी गौरी इससे खुश हैं। गौरी ने एक इंटरव्यू में शाहरुख के ब्रेक के बारे में बात की और कहा, मुझे लगता है कि इसकी जरूरत थी। मैं अब कहीं भी आ-जा सकती हूं और वो घर पर रहेंगे। वो अबराम का अच्छाल ध्यान रखते हैं। अगर मैं अबराम के लिए नहीं हूं तो वो रहेंगे।
गौरी ने सुहाना और आर्यन को मिलने वाले मीडिया अटेंशन पर कहा कि दोनों विदेश में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं इसलिए वह मीडिया के कैमरों से दूर हैं। उन्हें इसकी चिंता नहीं करनी पड़ती है।
हाल ही में सुहाना की ये फोटो हुई वायरल…
हाल ही में सुहाना की कुछ नई तस्वीरें सामने आई थीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। सुहाना खान की यह फोटो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में सुहाना खान व्हाइट टॉप पहने दिखाई दे रही हैं. हाफ पोनी टेल के साथ सुहाना खान का लुक बहुत प्यारा लग रहा है. इसके अलावा सुहाना खान की एक और फोटो ने सबका खूब ध्यान खींचा था, जिसमें वह मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही थीं.

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button