राज्य समाचार

मंत्री सिंहदेव ने माना ट्रैफिक नियम टूटा, एसपी-कलेक्टर से बोले, चालान काट लें

रायपुर। मुंगेली प्रवास के दौरान ट्रैफिक नियम टूटा, यह बात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद स्वीकार की है। उन्होंने जिले के कलेक्टर और एसपी से कहा भी है कि नियमानुसार जो चालान बनता है, वह काट लें। बुधवार को सिंहदेव प्रभारी मंत्री होने के नाते डीएमएफ कमेटी की बैठक लेने मुंगेली पहुंचे थे। सिहंदेव ने ‘नईदुनिया” को बताया कि विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र के लिए जब वे मुंगेली का दौरा करने गए थे, तब उन्हें पार्टी के एक युवा कार्यकर्ता ने अपनी स्कूटर से शहर का भ्रमण कराया था।
उसी युवा कार्यकर्ता ने बैठक के बाद अपनी स्कूटर से कलेक्टोरेट से हेलीपेड तक छोड़ने की बात कही। सिंहदेव स्कूटर पर सवार हुए तो पार्टी के दूसरे नेता और कार्यकर्ता भी दोपहिया वाहनों से उनके साथ निकल पड़े। इस दौरान कई नेता तीन सवारी थी।
सिंहदेव जिस स्कूटर पर सवार थे, उसके चालक युवा कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं पहना था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और खबरों की सुर्खियां भी बना। तब, सिंहदेव ने मुंगेली और कलेक्टर से कहा कि वे चिंता न करें। अपनी ड्यूटी करें, जो चालान बनता है, वह काट लें।
मंत्री हो या कोई भी नियम का पालन करे
मंत्री, सांसद, विधायक या कोई भी हो, उसे नियमों का पालन करना चाहिए। कानून सभी के लिए होता है। प्रशासनिक अमले को भी चाहिए कि वह निष्पक्ष और नीडर हो अपनी कार्रवाई करे, तभी तो कानून लागू हो पाएगा। – टीएस सिंहदेव, पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button