राज्य समाचार

20 अगस्त को रायपुर सहित पूरे प्रदेश में राजीव गाँधी जयंती का आयोजन

Spread the love

रायपुर। आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गाँधी का 75 वां जन्म-दिन 20 अगस्त मंगलवार को है। देश को 21वीं सदी में ले जाने वाले संचार क्रांति के साथ-साथ कम्प्यूटर क्रांति और नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओ को अधिकार संपन्न बनाने वाले, महिला आरक्षण और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देने वाले देश के प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी की जयंती 20 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर सहित सभी जिला और ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेसजनों द्वारा मनाई जाएगी । स्व. राजीव गाँधी ने भारत नव-निर्माण और विकास को संकल्प लिया था उसे पूरा करने हमे मिल-जुलकर पूरी शक्ति के साथ संकल्प लेना होगा। स्व. राजीव जी का जन्म दिवस एक महत्त्वपूर्ण आयोजन है।
जिला, शहर, नगर, ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button