राज्य समाचार
10 निवर्तमान निगम कमिश्नरों को मिली नयी पोस्टिंग, देखिये किसे कहां भेजा गया…
राज्य सरकार ने निवर्तमान 10 नगर आयुक्त सहित 18 अफसरों को नई पोस्टिंग दी है। भिलाई निगम आयुक्त एसके सुंदरानी को रायपुर स्मार्ट सिटी का नया जीएम बनाया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी वर्ग के एक दर्जन से ज्यादा अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। रायगढ़, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, भिलाई, वीरगांव, कोरबा, जगदलपुर, दुर्ग, भिलाई के निगम कमिश्नर निवर्तमान कमिश्नरों को विभिन्न जगहों पर पोस्टिंग दी गई है।
वीरगांव के निगम कमिश्नर महेंद्र कुमार पाठक को नगर निगम भिलाई का जोन कमिश्नर बनाया गया है, वहीं भिलाई चरौदा के निगम कमिश्नर केडी चंद्राकर को नगर पालिका कुम्हारी का सीएमओ बनाया गया है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
