राष्ट्रीय खबरें

कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, विधायक आनंद सिंह ने दिया इस्तीफा

Spread the love

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को सोमवार को एक और झटका लगा है। कांग्रेस से विजयनगर से विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आनंद सिंह ने यह इस्तीफा स्पीकर के आर रमेश कुमार को सौंपा है। बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के एक दिन बाद कर्नाटक में राज्य कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व पर भरोसा जताया गया था। साथ ही, यह भी कहा गया था कि गठबंधन जारी रहेगा।
वहीं, कांग्रेस नेता परमेश्वर ने बीजेपी पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि सभी विधायक उनके साथ हैं और गठबंधन कुमारस्वामी के नेतृत्व के तहत काम करना जारी रखेगा। इस सरकार को कोई खतरा नहीं है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button