राज्य एव शहर

निगम मंड़लों में नियुक्ति जल्द, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

रायपुर| भूपेश सरकार जल्द ही निगम-मंडलों में नियुक्ति करने जा रही है। खबर है कि दर्जनभर निगम-मंडलों में नियुक्ति की जाएगी। इसमें सामाजिक और राजनीतिक नेटवर्क को ध्यान में रखा जाएगा।
निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए नाम भी तय कर लिए गए हैं। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया से लंबी चर्चा हो चुकी है। बताया गया कि निगम-मंडलों में जगह पाने के इच्छुक कई नेताओं ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को बॉयोडाटा भी सौंपा था। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने माना कि निगम-मंडलों के लिए करीब 15 सौ से अधिक बॉयोडाटा आ चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक लंबी खींचतान के बाद दो-तीन दिनों के भीतर निगम मंडलों, आयोगों में नियुक्तियां हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें सामाजिक समीकरणों को भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिन समाजों को लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व नहीं मिला था ऐसे नेताओं को निगम मंडलों में जगह दी जाएगी। मसलन, सिंधी समाज से पूर्व विधायक रमेश वल्र्यानी, आनंद कुकरेजा, दौलत रोहरा में से किसी को अहम दायित्व दिया जा सकता है। ये सभी नेता संगठन में भी अहम पदों पर रहे हैं।
दूसरी तरफ, महिला आयोग के लिए भी कई नाम हैं, जिनमें पूर्व महापौर श्रीमती डॉ. किरणमयी नायक और एक-दो अन्य की भी चर्चा है। बिलासपुर संभाग और बस्तर से भी कई प्रमुख नेताओं को निगम मंडलों में जगह दी जा सकती है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button