राज्य समाचार

कल नौतपा का अंतिम दिन, एक सप्ताह तक गर्मी से नहीं

Spread the love

रायपुर। राजधानी में शनिवार को बादल छाए रहे। अधिकांश क्षेत्रों में इसके कारण धूप का असर कम दिखा, लेकिन गर्मी में कोई कमी नहीं आई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के दुर्ग, रायपुर संभाग में एक दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। हालांकि ऊपरी हवा के चक्रवात का असर रहेगा, कुछ स्थानों पर अंधड़ भी चल सकता है।
नौतपा में आठवें दिन, दिन भर तेज धूप और गर्मी के बाद बीच-बीच में शाम को घने बादल और आंधी से थोड़ी राहत मिल रही है। हालांकि धूल के साथ तेज आंधी से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो जा रहा है। दोपहर को गरम हवा के थपेड़े चल रहे थे। कल नौतपा का आखरी दिन है लेकिल मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार तापमान में कोई कमी आने की उम्मीद नहीं है। तापमान में कमी चक्रवात के कारएा 7 जून के बाद देखने को मिल सकती है।
अभी देश में मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली ने देश में 96 से 104 फीसद बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तत्काल बाद रायपुर स्थित लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने भी मानसून को लेकर अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया। छत्तीसगढ़ में तीन महीनों में 1100 मिमी बारिश होती है, इस साल भले ही मानसून में देरी हो रही है, मगर बारिश सामान्य या इससे अधिक होगी। प्रदेश में मानसून 15 जून के करीब पहुंचेगा, रायपुर में 20 जून के आसपास। मगर इसके पहले धरती अच्छी तपेगी। तापमान ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है जो 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। जून में वैसे भी तापमान 43-44 डिग्री के करीब रहता है। हालांकि कल बिलासपुर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा और रायपुर का 43.5 डिग्री। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक, न्यूनतम तापमान 30.25 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button