राज्य समाचार

नियुक्ति में गड़बड़ी: अपात्र महिला को कोटवार बनाने का आरोप, पूरा गांव लामबद्ध…

Spread the love

 

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कोटवार नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर गांव लामबद्ध हो गया है। मामला देवभोग तहसील के ख़ुटगांव ग्राम पंचायत का है, जहां नए कोटवार की नियुक्ति को लेकर तहसीलदार और ग्रामीण आमने सामने हो गए हैं। 100 से भी ज्यादा ग्रामीणों ने इस नियुक्ति के खिलाफ तहसील दफ्तर पहुंचकर नाराजगी जाहिर की है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार ने अपात्र महिला को कोटवार बना दिया है, जबकि तत्कालीन कोटवार गुलाब बघेल के मृत्यु के बाद कोटवार भी इसी परिवार से नियुक्त किया जाना था। पंचायत ने ग्राम सभा आयोजित कर वास्तविक उत्तराधिकारी का नाम दिया था पर दूसरे परिवार के सदस्य को नियम विरुद्ध नियुक्ति करने का आरोप है।

 

 

एक तरफ जहां ग्राम सरपंच मामले को लेकर कमिश्नर ऑफिस और अदालत तक जाने की बात कह रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर तहसीलदार ने पूरी नियुक्ति नियंत और प्रदत्त अधिकार के तहत विधिवत करने की बात कही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button