राज्य समाचार

आज से खुल गए स्कूल, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

Spread the love

रायपुर। नए शिक्षा सत्र में राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूल सोमवार से खुल गए। पहले दिन कई स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। स्कूल आ पढ़े बर, जिनगी ला गढ़े बर स्लोगन स्कूलों में गूंजेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का गुलाल लगाकर और आरती उतारकर शिक्षकों ने स्वागत किया।
पहले दिन स्कूलों में मिड डे मील में पकवान परोसा जाएगा। छह से 14 साल तक के बच्चों को स्कूलों में शत-प्रतिशत दाखिला दिलाने के लिए 30 जून तक अभियान चल रहा है। स्थानीय स्कूलों के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साक्षरता मिशन के सहायक, सेवानिवृत्त शिक्षक आदि से सहयोग लेकर पहली कक्षा में दाखिला कराने की पहल स्कूल शिक्षा विभाग कर रहा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button