राज्य समाचार

कोसा तस्करी का पर्दाफाश ,एक ट्रक कोसा जब्त

मोटी रकम कमाने के चक्कर में तस्कर ग्रामीणों के साथ पहले जंगल के पेड़ों में कोसा तैयार करते हैं।

Spread the love

कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल में वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कोसा की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। टीम ने बीती रात छापेमार कार्रवाई करते हुए कटघोरा शासकीय पशु चिकित्सालय से लावारिस हालत में लाखों की संख्या में कोसा फल से भरे बोरे बरामद किए हैं। एसडीओ वन हेमलता यादव ने बताया कि मान गुरु पहाड़ पर कोसा तस्करों द्वारा बड़ी संख्या में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कोसा लगाने के लिए कर दी गई थी। इसके बाद से वन विभाग छोटे-छोटे सुराग इक_ा कर रही थी।
शुक्रवार की रात को वनमंडल कटघोरा द्वारा यह बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सक में दबिश दी। इससे पहले एक मकान में छापा मार तलाशी ली गई पर वहां कुछ नही मिला।
कोसा का कारोबार देश से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है। मोटी रकम कमाने के चक्कर में तस्कर ग्रामीणों के साथ पहले जंगल के पेड़ों में कोसा तैयार करते हैं। उसके बाद बड़े-बड़े पेड़ को काट देते हैं। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। कोसा का अवैध रूप से भंडारण करने वालों तक पहुंचने की कोशिश में वन अमला जुटा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button