राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

तुलसी नगर में चाकूबाजी की घटना में शामिल फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा जिले के तुलसी नगर क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी आबिद खान पिता करीम खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी – तुलसीनगर कोरबा का थाना कोतवाली कोरबा उपस्थित आकर रिपार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.09.2023 के रात्रि करीबन 08.30 बजे वह अपने दोस्त फिरोज मलिक के साथ वेगेनार कार में घूमने के लिये तुलसी नगर से जोड़ा पुल राताखार तरफ से कोरबा जा रहे थे जो तुलसी नगर जोड़ा पुल शम्मा कबाड़ी के दुकान के पास कार का पेट्रोल खत्म हो जाने से कार रोड में खड़ी हो गई दूसरे तरफ रोड में ट्रेलर ट्रक वाहनों का जाम लगा हुआ था उसी समय स्कार्पियो वाहन में सवार अफरोज अंसारी एवं फिरोज अंसारी लोग आये तथा गंदी-गंदी गाली गलौच करके हाथ मुक्का तथा राड से मारपीट करने लगे तथा इसी बीच अपने साथी रिंकू उर्फ जाबिद को भी फोन करके बुला लिये तथा वह भी अपने साथ लाये राड से मारपीट किया है तथा अफरोज अंसारी के द्वारा फिरोज मलिक को चाकू से जान से मारने की नियत से पेट में मारा जिससे फिरोज मलिक को गंभीर चोंट लगा है बीच बचाव करने आये शाहिल यादव को भी अफरोज अंसारी के द्वारा चाकू से हमला किया है जिससे शाहिल यादव को भी चोंट लगा है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध क्रमांक 538 / 2023 धारा- 294,307,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पतातलाश में लिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले की गंभीरता को देखते हुये हालात से पुलिस अधीक्षक उदय किरण को अवगत कराया गया जिन्होने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिये। मामले के फरार आरोपियों की पता तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा राबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रयास कर रही थी कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि प्रकरण का एक आरोपी जाबिद अंसारी उर्फ रिंकू अपने घर में छिपा से जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी के घर में जाकर घेराबंदी कर पकड़े जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button