राज्य समाचार

भूपेश मंत्रिमंडल का विस्तार, अमरजीत भगत ने ली मंत्री पद की शपथ

रायपुर। कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल में विस्तार कर एक नए मंत्री को शामिल किया है। उनके मंत्रिमंडल के 13 वें मंत्री में रूप में अमरजीत भगत को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन के दरबार हाल में पद और गाेपनियता की शपथ दिलाई।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण के सादे कार्यक्रम में उन्हें शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी सदस्य, मुख्य सचिव सुनील कुजूर के अलावा अपर मुख्य सचिव और अन्य कई अफसर उपस्थित थे। इसके अलावा कांग्रेसी विधायक एवं पार्टी के पदाधिकारी कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सरगुजा के सीतापुर विधानसभा से चार बार के विधायक अमरजीत भगत भूपेश मंत्रिमंडल के 13 वें सदस्य हाेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 दिसम्बर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 11 मंत्रियों ने शपथ ली थी। एक मंत्री का पद उस समय रिक्त रह गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने छह माह का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button