राज्य समाचार

12वें मंत्री के रुप में अमरजीत भगत कल शाम लेंगे शपथ

7 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण

Spread the love

रायपुर। सीतापुर के कांग्रेस विधायक अमरजीत भगत भूपेश मंत्रीमंडल में 12वें मंत्री होंगे, शनिवार को राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। इसकी सूचना राजभवन को भिजवा दी गई है। कल 29 जून कॊ शाम 7 बजे राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। अमरजीत भगत तीसरी बार सीतापुर से विधायक निर्वाचित हुए हैं। अमरजीत भगत का नाम पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चल रहा था लेकिन प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री टी.एस. सिंहदेव उन्हें मंत्री बनवाना चाहते थे। दिल्ली में उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा और भगत के नाम पर मुहर लग गई। उसके बाद सरगुजा को छोड़कर बस्तर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की कवायद शुरु हुई जिसमें मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांगे्रस संगठन और राज्य सरकार में यह पहली बड़ी सर्जरी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button