राज्य समाचार
सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को मिली मोदी कैबिनेट में जगह
रायपुर । छत्तीसगढ़ में सरगुजा सीट से भाजपा सांसद रेणुका सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई कैबिनेट में राज्य मंत्री बनाई गई है। वे राज्य से एकमात्र मंत्री बनी हैं।
सुबह रेणुका सिंह को पीएमओ से कॉल इस आशय का फोन आया। रेणुका सिंह दो बार 2003 से 2008 एवं 2008 से 2013 तक विधायक व प्रदेश में दो वर्ष के लिए मंत्री एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रही हैं।
गौरतलब है कि सरगुजा में कांग्रेस के खेलसाय सिंह को हराकर भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने लोकसभा सीट अपने कब्जे में की। रेणुका सिंह लगभग 1 लाख 35 हजार मतों से विजयी हुई हैं। सरगुजा सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव का साख दांव पर लगी हुई थी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

