17/04/2026

जल्द शुरू होगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, मंत्री रजवाड़े ने की घोषणा

0

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़)। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा है कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल शुरू होगा। नए हितग्राही पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी। वहीं आज योजना की 13 वीं किश्त भी जारी होगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, यह योजना महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस योजना से महिलाओं की जरूरतें पूरी हुईं। महिलाएं सशक्त हुई और उनके चेहरे में मुस्कान आई। उन्होंने आगे कहा कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा जिसमें नए हितग्राही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हमारी सरकार में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। इस योजना से विपक्ष को डर है इसलिए वे लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News