राज्य समाचार

पुल से नीचे गिरी बाइक, दोस्त की बारात में जाने के लिए निकले दो युवकों की मौत

नवागढ़ रोड पर गाडाघाट के पास निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरी बाइक

Spread the love

मुंगेली। मुंगेली-नवागढ़ रोड पर शनिवार रात हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर स्थित सिम्स रेफर किया गया है। तीनों युवक बाइक से दोस्त की बारात में शामिल होने को बेमेतरा के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी बाइक निर्माणाधीन पुल से नीचे जा गिरी।
जानकारी के मुताबिक, मुंगेली निवासी तीन युवक सुरेश जांगड़े, लव सिंह बंजारे और गेंदू पात्रे शनिवार रात बाइक पर एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लए बेमेतरा के लिए निकले थे। अभी तीनों गाडाघाट के पास निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही सुरेश और लव सिंह की मौत हो गई है। वहीं गेंदू पात्रे की स्थिति बेहद ही गंभीर है, उसका उपचार बिलासपुर के सिम्स में जारी है।
इस पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। बताया जा रहा कि इस पुल के आसपास निर्माण एजेंसी की ओर से किसी प्रकार का सूचक बोर्ड नहीं लगाया गया है। जिसको लेकर भी हादसे का होना माना जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने मृतकों के शव की पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं उनके के परिजन निर्माण एजेंसी के अधिकारियों पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button