राज्य समाचार

विधायक भीमा मंडावी पर हमले का मास्टर माइंड सहित दो नक्सली ढेर, एक को जिंदा पकड़ा

Spread the love

दंतेवाड़ा। जवानों और नक्सलियों की गुरुवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख के इनामी सहित दो नक्सलियों को मार गिराया है। मारा गया इनामी नक्सली वर्गिस भाजपा विधायक भीमा मंडावी पर हुए हमले का मांस्टरमाइंड था। मारे गए नक्सलियों के पास से एक 315 और एक भरमार बंदूक बरामद हुई है। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान गुरुवार सुबह सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान कटेकल्याण और कोंड़ा के बीच दौलिकडका के जंगलों में नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से चली गोलीबारी में मलान्गिर एरिया समिति का कमांडर एसीएम वर्गिस और कटेकल्याण एलओएस सदस्य लिंगा को मार गिराने का दावा किया है।
वहीं एक और नक्सली दसरू घटनास्थल से पकड़ा गया है। वो घायल है और उसका उपचार कराया जा रहा है। नक्सलियों के कब्ज़े से एक 315 बोर की राइफल, एक मजल लोग राइफल, नक्सली साहित्य, विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। वर्गिस बड़े नक्सली कमांडरों में शुमार था और ऐसे हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button