राज्य समाचार

तहसीलदार ने उसेंडी को सभा करने सॆ रौका

Spread the love

पखांजूर । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को बड़ी जिल्लत झेलनी पड़ी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी सभा को संबोधित करने जा रहे थे, लेकिन तहसीलदार ने उसेंडी को सभा करने से रोक दिया।
बताया जता है कि आचार संहिता के बाद सभा के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी से अनुमति ली जाती है। लेकिन भाजपा नेता निर्वाचन पदाधिकारी से सभा की अनुमति लेना ही भूल गये। उसेंडी जैसे ही सभास्थल की तरफ से हैलीपेड से निकलकर जाने लगे, तहसीलदार ने उनका रास्ता रोक दिया। तहसीलदार के मनाही के बाद विक्रम उसेंडी बुरी तरह झेंप गये।
उन्होंने आयोजन स्थल के पदाधिकारियों पर तीखी नाराजगी भी जतायी, लेकिन नाराजगी जताने का भी कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें बेरंग लौटना पड़ा। हालांकि हेलीपैड पर ही मौजूद कार्यकर्ताओं से बातचीत की और वापस लौट गये। विक्रम उसेंडी को आज पखांजूर के ग्राम संगम में चुनावी सभा को संबोधित करना था।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button