राज्य समाचार

सीएल देवांगन होंगे हेमचंद यादव और इंदू अनंत सुदंरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के कुलसचिव

Spread the love

रायपुर। राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलसचिव की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में दो प्राध्यापकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उच्च शिक्षा विभाग में वापस भेजा गया है। डॉ. सीएल देवांगन प्राचार्य शासकीय योगानंदम छत्तीसगढ़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय को प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग बनाया गया है। वहीं डॉ. राजेश पाडेण्य कुलसचिव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग को प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय जामुल भिलाई दुर्ग में पदस्थ किया गया है। सुधीर शर्मा प्राध्यापक वाणिज्य शासकीय जमुनाप्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर को कुलसचिव अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है। वही डॉ. इंदू अनंत कुलसचिव अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर को कुलसचिव पं. सुदंरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर पदस्थ किया गया है। डॉ. राजकुमार सचदेव कुलसचिव पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर की प्रतिनियुक्ति उच्च शिक्षा विभाग को वापस कर दी गई है। यह आदेश समन्वय में अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button