राष्ट्रीय खबरें

यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5 बजे के करीब हुआ जब आगरा की तरफ जा रही डबल डेकर बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना करोली गांव के पास की बताई जा रही है। रबूपुरा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीक के विभिन्न अस्पताल में भर्ती कराया। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे का शिकार हुई बस आगरा से नोएडा आ रही थी। बस चालक अंधेरा होने के चलते ट्रक को नहीं देख पाया और यह बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसा होते ही वहां पर चीख-पुकार मच गई।
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5 बजे के करीब हुआ जब आगरा की तरफ जा रही डबल डेकर बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button