राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

हसदेव में जंगल कटाई पर राहुल गांधी ने कहा- ये मामला मेरी जानकारी में है,

Spread the love

04.12.22|राहुल गांधी भातर जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा में वो जल, जंगल जमीन को बचाने की बात करते देखे जाते हैं। इस बार हसदेव का मामला उनतक पहुंचा है। सरगुजा के हसदेव जंगलों को काटकर कोल खदानें बनाई जाएंगी। सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। विरोध की आवाज अब भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी तक पहुंची है।

सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शुक्ला भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की। चलते-चलते कहा कि छत्तीसगढ़ के हसदेव इलाके में कोल प्रोजेक्टस की वजह से जंगलों को बड़ा नुकसान हो रहा है। आप इस मामले में संज्ञान लें। लोग 250 दिनों से धरना दे रहे हैं, कोई राहत अब तक नहीं मिली है। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा- ये मामला मेरी जानकारी में है, मैं इसे देख रहा हूं। आलोक की राहुल गांधी से ये मुलाकात एमपी के आगर इलाके में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

करीब 6 महीने पहले सरगुजा, सूरजपुर और कोरबा जिलों में फैले हसदेव अरण्य में कोयला खनन का मुद्दा लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में उठा था। वहां पहुंचे राहुल गांधी से स्टूडेंट ने इसके बारे में सवाल किया। जवाब में राहुल गांधी ने कहा, वे इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर बात कर रहे हैं। जल्दी ही इसका नतीजा दिखेगा। राहुल गांधी पिछले चार दिन लंदन में रहे । वे वहां कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में आयोजित संवाद में हिस्सा लेने पहुंचे । उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के “कॉर्पस क्रिस्टी कॉलेज’ में आयोजित “इंडिया@75′ कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के साथ बातचीत की थी। इन छात्रों में अधिकतर भारतीय मूल के थे।

हसदेव इलाके में बीते 250 दिनों से ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। आलोक ने बताया कि दिसंबर के आगामी सप्ताह में इस इलाके में बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। पूरे प्रदेश से लोग जुटेंगे, आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। क्योंकि खनन से जुड़े कॉर्पोरेट घराना सक्रिय होकर खदानें शुरू करने की कोशिश में हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button