राष्ट्रीय खबरें

देशभर में भाजपा की विजय संकल्प मोटर सायकल रैली कल

राजधानी में भाजयुमो निकालेगी विजय संकल्प मोटर सायकल रैली

Spread the love

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर युध्द स्तर पर जुट चुकी भारतीय जनता पार्टी कल 2 मार्च को सुबह 11 बजे देशभर में विशाल बाइक रैली निकालने जा रही है। भाजपा की विजय संकल्प मोटर सायकल रैली की अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहडोल मध्यप्रदेश में रैली में शामिल होकर करेंगे। भाजपा के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ इस विजय संकल्प रैली में शामिल रहेंगे।
छत्तीसगढ़ में भी विजय संकल्प मोटर सायकल रैली का आयोजन बड़ी भव्यता के साथ किया जा रहा है। 02 मार्च को सभी विधानसभा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने जुटेंगे जिसको लेकर सभी जिलों, मंडलों से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारी की गई है। भाजपा कार्यकर्ता इस रैली के माध्यम से विजयी संकल्प के साथ प्रदेशभर में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संदेश देते हुए मोदी अगेन, नमो अगेन के संकल्प के साथ लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने अपने पांच वर्षों के सेवाकाल में देश का नाम पूरे विश्व में ऊंचा किया है। भाजपा की केन्द्र सरकार पर विपक्ष भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाया। केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नित-नई ऊंचाईयों को प्राप्त किया है। देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः देश का नेतृत्व सौंपने अग्रसर है।
राजधानी रायपुर में भी बाइक रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। विजय संकल्प मोटर सायकल रैली को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी तैयार पूरी कर ली है। कल 02 मार्च को रायपुर के कार्यकर्ता भी रैली निकालेंगे। जिसमें राजधानी रायपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में रैली निकलेगी।
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प मोटर सायकल रैली डीडीनगर गोल चौक से भारत माता चौक गुढ़ियारी में सम्पन्न होगी। जिसमें अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम व पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजेश मूणत शामिल होंगे।
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में तत्पर कार्यालय बुढ़ापारा से बुढ़ीमाता चौक, सिविल लाइन तक रैली निकलेगी। रैली में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी उपस्थित रहेंगे।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से प्रारंभ होकर तेलीबांधा मरीन ड्राईव में सम्पन्न होगी जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री रायपुर लोकसभा सांसद रमेश बैस, संजय श्रीवास्तव व पूर्व विधायकश्रीचंद सुन्दरानी रैली में शामिल रहेंगे।
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प मोटर सायकल रैली पचपेड़ी नाका से लेकर देवपुरी एवं भनपुरी से बिरगांव में रैली निकलेगी। जिसमें सच्चिदानंद उपासने, राजीव कुमार अग्रवाल और पूर्व विधायक नंदे साहू शामिल होंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button