देश विदेश

शिवराज का दावा, मध्यप्रदेश में लोगों का कांग्रेस से मोहभंग, भाजपा 25 लोकसभा सीटें जीतेगी

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दावा किया कि राज्य में 2 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है और भगवा पार्टी लोकसभा चुनावों में वहां कम से कम 25 सीटें जीतेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि नवंबर 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने वाली कांग्रेस, विधानसभा चुनावों से पहले किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही और लोग लोकसभा चुनावों में अपना गुस्सा उतारेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी 29 (मध्यप्रदेश से लोकसभा सीटें) हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से करीब 25 सीटें जीतेंगे।
3 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनावों के मत प्रतिशत के मुताबिक भाजपा 17 संसदीय क्षेत्रों में आगे रही और जबकि कांग्रेस के पास 12 संसदीय क्षेत्रों में बढ़त रही।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button