राज्य समाचार

राजनाथ सिंह के बिलासपुर आगमन की तैयारी हुई तेज,अमर ने लिया सभा स्थल का जायजा, कार्यकर्ताओं को अवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बिलासपुर आगमन 27 फरवरी बुधवार को हो रहा है। श्री सिंह के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं लोकसभा कलष्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुॅचे। इस दौरान श्री अग्रवाल ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 27 फरवरी को बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ कलष्टर स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इस दौरान श्री अग्रवाल के साथ महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, राजेश मिश्रा, अमरजीत दुआ, राजेश पाण्डेय, आलेख वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button