राज्य समाचार

जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या!

Spread the love

कोंडागांव। बस्तर में नक्सली हिंसा लगातार जारी है। कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। उधर घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
मामला मर्दापाल के करीब के एक गांव कुधुर का है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने गुरुवार को देर रात यहां रहने वाले ग्रामीण नीला राम यादव पर जन अदालत लगाकर पुलिस मुखबिर होने के आरोप में हत्या कर दी।
कोंडागांव पुलिस के एडिशनल एसपी अनंत कुमार साहू ने बताया कि पुलिस को यह सूचना कोंडागांव में ही रहने वाले मृतक के परिजनों से प्राप्त हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, घटना की विस्तृत जानकारी आने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button