राज्य समाचार

एटीएम बंद होने का झांसा देकर डंपर आपरेटर के खाते से उड़ायी रकम

Spread the love

कोरबा। एसईसीएल का डंपर आपरेटर ठगी के झांसे में आ गया। ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर डंपर आपरेटर के खाते से ऑनलाइन शापिंग करते हुए 26100 रुपए उड़ा दिए। पीडि़त द्वारा मामले की रिपोर्ट कुसमुंडा थाना में दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना अंतर्गत विकासनगर कालोनी के निवासी मो.ताजुद्दीन, जो एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में डंपर आपरेटर के पद पर पदस्थ है। उसके मोबाइल पर फोन आया। मोबाइल धारक ने अपना परिचय बैंक अधिकारी के रूप में दिया मो. ताजुद्दीन को उसने झांसा देते हुए कहा कि उसका बैंक खाता व एटीएम कार्ड बंद होने वाला है अगर खाता व एटीएम कार्ड चालू रखना है तो उसे एटीएम कार्ड नंबर की जानकारी देने कहा गया।
इस पर भरोसा करते हुए उसने एटीएम कार्ड के पीछे लिखा 16 डिजिट का नंबर और मोबाइल में आया ओटीपी नंबर ठग को दे दिया। कुछ समय बाद मो. ताजुद्दीन के मोबाइल पर रुपए आहरण करने का मैसेज आया। पहले 5 हजार रुपए, फिर बारी-बारी कर 6 बार ऑनलाइन शापिंग कर 26100 रुपए खाते से आहरित कर लिए गए। खाते से रकम पार होने पर डंपर आपरेटर को ठगी का एहसास हुआ और उसने बैंक प्रबंधन व पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले में अज्ञात मोबाइल उपभोक्ता के खिलाफ पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध कायम करते हुए उसकी खोजबीन प्रारंभ कर दी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button