राज्य समाचार
महानदी में अवैध उत्खनन, दर्जनभर गिरफ्तार, 6 पोकलेन और 15 ट्रक जब्त
रायपुर। महानदी में अवैध उत्खनन कर रहे दर्जनभर से अधिक आरोपियों को खनिज विभाग के अधिकारियों ने धर दबोचा है। खनिज विभाग के अफसरों ने आज आरंग के पास महानदी में दबिश दी है। मौके से 6 पोकलेन और 15 ट्रक जब्त कर लिया गया है।
बता दें कि आज राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पेंड्रा में भी दबिश दी है। कुछ लोग शासकीय जमीन पर बिना अनुमति के अवैध उत्खनन कर रहे थे। राजस्व विभाग को इस मामले की जानकरी मिलते ही मौके पर दबिश देकर एक पोकलेन और 2 हाइवा जब्त कर लिया गया है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
