राज्य समाचार

सड़क हादसे में बाइक सवार चार छात्रों की मौत

Spread the love

बालौदाबाजार. तेज रफ्तार के चलते सड़क हादसे में मंगलवार देर रात बाइक सवार चार छात्रों की मौत हो गई। सभी छात्र एक ही गांव के रहने वाले थे। हालांकि अभी तक उनकी बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता नहीं चल सका है। हादसा गिधौरी रायपुर मार्ग में पडऩे वाले डोंगरीडीह के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, कसडोल थाना क्षेत्र के डोंगरा गांव निवासी रेमन दास, देवव्रत यादव, प्रह्लाद और योगेंद्र दो बाइक पर मंगलवार देर रात घूमने के लिए निकले थे। चारों युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष थे और वो आपस में दोस्त थे। सभी 10वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ते थे।
बताया जा रहा है कि गिधौरी-रायपुर मार्ग पर डोंगरीडही के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद भाग निकला। हादसे के बाद छात्र वहीं सड़क पर गिर गए। इस बीच किसी ने हादसा होते देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने वहां उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इधर, एक ही गांव के चार युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल लवन चौकी और थाना कसडोल दोनों मामले की जांच कर रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button