राज्य समाचार

जब राम चाहेंगे तभी बनेगा राम मंदिर

बिलासपुर— भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि जब राम चाहेंगे तभी मंदिर का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री मन की नहीं जन की बात करते हैं। पिछले साढ़े चार साल में नरेद्न मोदी की अगुवाई में केन्द्र सरकार ने 129 जनहित योजनाओं को शुरू किया। देश मात्र साढ़े चार साल में तेजी से प्रगति कर गया है। राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी झूठ को सच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी राफेल मामले में सरकार को क्लीन चिट दे दिया है। दरअसल राफेल में कहीं कोई घोटाला नहीं हुआ है। सरोज पाण्डेय ने कहा कि लोकसभा में भाजपा को बहुमत मिलेगा। लेकिन सरोज पाण्डेय ने सीट टारगेट देने से इंकार कर दिया।
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने आज केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को प्रेसवार्ता में पेश किया। ज्यादातर सवालों से सरोज पाण्डेय बचती रहीं। खासकर राज्य में भाजपा की करारी हार के सवाल को टालते नजर आयीं। उन्होने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। हार जीत राजनीति का हिस्सा है। हमने तीन साल तक शासन किया। कहीं कुछ भूल हुई..हमारी हो गयी। लेकिन कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत किया। कार्यकर्ताओं की आलोचना ठीक नहीं है। क्या प्रदेश में गलत नेतृत्व ही हार का कारण है..के सवाल को सरोज पाण्डेय ने टाल देना ही उचित समझा। इस दौरान सरोज पाण्डेय प्रदेश विधानसभा में हार के सवालों से ज्यादातर बचती ही रहीं।
विधानसभा में हार की मुख्य वजह भितरघात या कार्यकर्ताओं की नाराजगी थी। सवाल के जवाब में सरोज पाण्डेय ने कहा कि हमारी हार की मुख्य वजह कांग्रेस का घोषणा पत्र है। उन्होने लोकलुभावन घोषणा पत्र तैयार किया। यही कारण है कि हमारी हार हुई है। सरोज ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार घोषणा कर रही है। सरकार को 6 महीने का समय बिना किसी विरोध के दिया जाना चाहिए। फिर समझ में आ जाएगा कि लोकलुभावन वादों को पूरा करना नामुमकिन है। जनता भी समझ जाएगी कि उनके साथ छल किया गया।
क्या मुख्यमंत्री की दावेदार हैं…लोकसभा चुनाव लड़ेंगी के सवाल को सरोज पाण्डेय ने हंस कर टाल दिया। मोदी जी हमेशा अपने मन की बात करते हैं..जन की बात कब करेंगे के प्रश्न पर सरोज ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा से जन की ही बात की है। नोटबंदी,स्मार्ट सिटी, जनधन, समेत 129 योजनाओं को जमीन पर उतारा उसका फायदा जनता को मिल भी रहा है।
फिर कालाधन वापस क्यों नहीं आया…लोगों को आज भी 15 लाख का इंतजार है। सवाल को भी सरोज पाण्डेय ने टाल दिया। इसी कड़ी में उन्होने कांग्रेस नेताओं और खासकर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
राफेल के सवाल पर सरोज ने कहा कि जनता के बीच झूठ परोसा जा रहा है। जब सुप्रीम कोर्ट ने डील में गड़बड़ी होने से इंकार कर दिया है तो बावजूद इसके राहुल गांधी और उनकी टीम शोर मचा रही है। लोकसभा में इसका अहसास भी हो जाएगा। मध्यप्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में करारी हार के बाद कितनी उम्मीद है कि लोकसभा में भाजपा की जीत होगी। सरोज ने बताया कि लोकसभा चुनाव का मुद्दा राष्ट्रीय होता है। तीन राज्यों में हार का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
लोकसभा मे कितनी सीट मिलेगी..खासकर छत्तीसगढ़ में..क्योंकि सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि हमने 65 के टारगेट को पार कर दिया है। देखते हैं कि कांग्रेस क्या टारगेट देती है। सरोज ने व्यंग्य किया कि उनका भाग्य अच्छा है..अन्यथा परिणाम दूसरा होता। लेकिन कांग्रेस को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।
मंदिर का निर्माण कब होगा। क्या इसे इस बार भी चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। सरोज ने कहा कि मंदिर बनेगी…जब राम चाहेंगे। लेकिन मुद्दे के सवाल को

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button