राज्य समाचार
मंत्रियों की संख्या बढ़ाने विधानसभा में संकल्प लाएगी सरकार
सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी
रायपुर। नई कांग्रेस सरकार का पहला विधानसभा सत्र अपने आप में महत्वपूर्ण होने जा रहा है। सरकार मंत्रियों की संख्या 13 से बढ़ाकर 18 करने अशासकीय संकल्प लाने की तैयारी में है। संकल्प पारित होने के बाद उसे केन्द्र सरकार के पास विचारार्थ भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मंत्रियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पहले ही लाया जा चुका है। 7 तारीख को विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरु होते ही सर्वप्रथम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिभाषण होगा। इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। अनूपूरक बजट करीब 11 हजार करोड़ का हो सकता है। विधानसभा का यह पहला सत्र 11 जनवरी तक चलेगा।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info