मनोरंजन

11 साल बाद बहू ऐश्वर्या के साथ फिर काम करेंगे अमिताभ बच्चन, इस फिल्म में आएंगे नजर

डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म में आने वाली हैं नजर

ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर परदे पर धमाकेदार अंदाज में दिखने वाली हैं। क्योंकि, इस बार वो फेमस डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। जिनके साथ वो ‘गुरू’ और ‘रावण’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

लेकिन सबसे बड़ी बात तो ये है कि वो अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ करीब 11 साल बाद बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। जी हां, अमिताभ और ऐश्वर्या फिर एक साथ काम करते दिखेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

11 साल बाद होंगे फिल्म में साथ…

इससे पहले दोनों ने आखिरी बार साल 2008 में रिलीज हुई डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार राज में साथ काम किया था। इसके अलावा यश राज बैनर की फिल्म बंटी और बबली के पॉपुलर सॉन्ग कजरारे में भी दोनों साथ नजर आए। जिसमें ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन भी थे। इसमें इन तीनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। कुछ दिनों पहले दोनों कल्याण ज्वेलर्स के एक एड में भी साथ नजर आए थे।

फेमस नॉवेल पर होगी फिल्म…

पिछले काफी समय से मणिरत्नम कृष्णमूर्ति कल्कि के नॉवेल पोन्नियिन सेलवन पर काम कर रहे थे। यह एक ऐतिहासिक उपन्यास है। इस उपन्यास में अरुल्मोझीवर्मन की कहानी लिखी गई है। कृष्णमूर्ति कल्कि को अपना उपन्यास पूरा करने के लिए तकरीबन तीन साल लगे।

साथ ही वो इसके लिए तीन बार श्रीलंका भी गए थे। जैसे ही उपन्यास पूरी होने की खबर मिली निर्देशक मणिरत्नम ने इस पर फिल्म बनाने की घोषणा कर दी।

बता दें, इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम के अलावा विजय सेतुपति, सिम्बु और जयम रवि भी नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए निर्माता मणिरत्नम महेश बाबू को साइन करना चाहते थे। वो यह भी चाहते थे कि फिल्मी पर्दे पर विक्रम और महेश बाबू की जोड़ी एक साथ नजर आए लेकिन ऐसा हो नहीं हो पाया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button