राज्य समाचार

पुलिस में पदोन्नति से भरे जाने वाले सभी रिक्त पद भरे जाएंगे

पदोन्नति मिलने से उनकी कार्यक्षमता और मनोबल में वृद्धि होती है

Spread the love

रायपुर। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने पुलिस मुख्यालय की सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों को पदोन्नति से भरे जाने वाले सभी रिक्त पदों को दो महीने के भीतर पदोन्नति योग्य कर्मचारियों से नियमानुसार भरे जाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस महानिदेशक अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिलने से उनकी कार्यक्षमता और मनोबल में वृद्धि होती है, साथ ही उनके पारिवारिक और सामाजिक जीवन का स्तर भी ऊंचा उठता है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button