राष्ट्रीय खबरें

बंगाल में नहीं मिली हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की अनुमति – शिवराज सिंह

Spread the love

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के बरहामपुर में रैली के लिए उनके हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संविधान सभी राजनैतिक दलों को जनता के सामने अपना पक्ष रखने की अनुमति देता है। लेकिन ममता जी किससे डर रही हैं?
शिवराज सिंह चौहान कहा कि कल बरहामपुर में मेरी रैली थी लेकिन मुझे बताया गया कि मेरे चॉपर को लैंड करने की अनुमति और रैली स्थल नहीं दिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले ममता सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति नहीं दी थी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मालदा के पास उत्तरी दिनाजपुर में रैली को संबोधित करने वाले थे। लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के सीएम की रैली की अनुमति को अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ को फोन के जरिए रैली को संबोधित करना पड़ा था।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button