मनोरंजन

आलिया भट्ट ने लगाई रणबीर संग अपने रिश्ते पर मुहर!

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रणबीर कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले कुछ महीनों से आलिया का नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है।

एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने तो ये कबूल भी किया कि वो रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इस दौरान रणबीर ने किसी का नाम नहीं लिया था। अब आलिया ने भी एक इंटरव्यू में ऐसा कुछ कहा है जो उनके रिश्ते पर मुहर लगाती है। इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि मुझे बिल्लियों से बहुत प्यार है और मैं खुद भी बिल्लियों की तरह ही हूं। मैं हमेशा दिल से महसूस करती हूं और वही करती हूं जिस पर यकीन करती हूं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जब इंटरव्यू में आलिया से रणबीर कपूर के साथ रिलेशन के बारे में सवाल पूछा गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अपनी निजी जिंदगी पर पूरी ईमानदारी से फोकस करती हूं। मैं इस पर बोलना पसंद नहीं करती। इस तरह की बातों से मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मुझे इस तरह निजी जिंदगी पर बात करना पसंद नहीं है क्योंकि इससे आपका ध्यान भटकता है। यह रिश्ता एक उपलब्धि की तरह नहीं है बल्कि जिंदगी का हिस्सा है।

आलिया ने आगे कहा कि जो कुछ भी है वो बहुत खूबसूरत है। फिलहाल जैसा चल रहा है मैंने सबकुछ वैसे ही छोड़ रखा है। आप कह सकते हैं कि यह कुछ-कुछ वैसा ही है जैसे मेरी जिंदगी में मेरी बिल्ली है। जिसकी मैं हमेशा सुरक्षा करना चाहती हूं और वो एडवर्ड (आलिया की बिल्ली) की तरह अभी सोशल मीडिया पर आने के लिए तैयार नहीं है।

आलिया की बातों से तो ये साफ जाहिर है कि वो अपने और रणबीर के रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ न्यूयॉर्क में नए साल का जश्न मनाया था। ऋषि न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं।

आलिया के पापा महेश भट्ट भी इशारों में इस बात को कंफर्म कर चुके हैं कि रणबीर और आलिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिल्मी पर्दे पर रणबीर और आलिया की जोड़ी पहली बार 2019 में अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button