राज्य समाचार

राजधानी को मिली पहली महिला एसपी नीथू कमल

रायपुर। सत्ता परिवर्तन होते ही कल रात पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ी सर्जरी हुई। 17 सीनियर पुलिस अफसरों का स्थानांतरण किया गया है। नीथू कमल रायपुर पुलिस अधीक्षक होंगी। वहीं पूर्व में रायपुर फिर बाद में दुर्ग एसपी रहे डॉ. संजीव शुक्ला को रायपुर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी पद पर पदस्थ किया गया है। 



नीथू कमल जांजगीर चांपा में एसपी थीं, जिन्हें रायपुर लाया गया है। इनकी छवि एक तेज तर्रार महिला अफसर के रूप में रही है। पूर्व में वे महासमुंद एवं मुंगेली जिला में भी एसपी रह चुकी हैं। एसपी अभिषेक मीणा को सुकमा से हटाकर बिलासपुर भेजा गया है। उनकी जगह जितेंद्र शुक्ला सुकमा एसपी बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जितेंद्र शुक्ला को नक्सल प्रभावित सुकमा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का ज्ञान अच्छा है। पूर्व में वे वहां के एडीशनल एसपी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सूरक्षा की जिम्मेदारी सूशील डेविड को सौंपी गई है। इसके पहले मुख्यमंत्री सूरक्षा का जिम्मा प्रखर पांडे के पास था। बिलासपुर एसपी रहे शेख आरिफ हुसैन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक नक्सल आपरेशन पुलिस मुख्यालय भेजा है। 

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button