राजनीतीराज्य समाचार

हम विजय की ओर : कौशिक

Spread the love

रायपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र की इस महोत्सव में सबने उत्साह से हिस्सा लेकर सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया की परम्परा को मजबूत किया हैं। हमेशा की तरह छत्तीसगढ़ की जनता ने हमें अपार समर्थन दिया हैं। चौथी बार जन आशीर्वाद से भाजपा की सरकार प्रदेश में बन रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयों को लगातार छू रहा है और एक बार आप सबके समर्थन से छत्तीसगढ़ समग्र विकास के लिए नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को पूरा करने जनता ने हमें व्यापक जनमत दिया हैं और हम विशाल विजय की ओर हैं। कौशिक ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को भी खासकर हृदय से साधुवाद दिया है। कौशिक ने कहा कि पार्टी के दैव दुर्लभ कार्यकर्ताओं ने जिस अनुशासन और संयम के साथ इस पावन यज्ञ में भाग लिया है, इससे भारतीय जनता पार्टी को गर्व है। मतदान कार्य को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए पुलिस, प्रशासन, मतदान कर्मियों व मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button