मनोरंजन

शादी के 6 महीने बाद नेहा धूपिया बनी मां, घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी शादी के 6 महीने बाद मां-बाप बन गए हैं। मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे नेहा और अंगद के घर बेटी हुई है। खबरों के अनुसार नेहा ने मुंबई के खार स्थिर वीमेन्स हॉस्पिटल में 18 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे अपने पहले बच्चे को जन्म दिया हैं।
नेहा और अंगद के परिवार को इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। नेहा और उनकी बेटी दोनों ही सेहतमंद हैं।
नेहा और अंगद बेदी ने इसी साल एक गुरूद्वारे में गुपचुप शादी की थी और तभी से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हैं। पिछले दिनों खुद अंगद ने कुबूल किया कि नेहा शादी से प्रेग्नेंट हो गईं थीं, इसलिए उन्हें गुपचुप शादी करनी पड़ी।
प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा का स्टाइल सेंस चर्चा में बना हुआ था। बेबी बंप के साथ नेहा अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button