खेल

ind vs wi: भारत की जीत में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Spread the love

कप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक और गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में हराया। इस मैच को जीतते ही भारत ने सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 11 नवंबर को चैन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में कुछ रोचक रिकॉर्ड बने हैं। आइए नजर डालते हैं दूसरे टी-20 में बने कुछ खास रिकॉर्ड पर….
रोहित शर्मा का चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक और उन्होंने कॉलिन मुनरो (तीन शतक) का रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
रोहित शर्मा (2203) ने सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रनों के मामले में विराट कोहली (2102) का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा। विश्व क्रिकेट में रोहित से ज्यादा रन सिर्फ मार्टिन गप्टिल (2271) के नाम दर्ज़ है।
रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 से ऊपर का 19वां स्कोर बनाया और इस मामले में विराट कोहली (18) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा (96) तीसरे स्थान पर पहुंचे। उन्होंने ब्रेंडन मैकलम (91) का रिकॉर्ड तोड़ा और उनसे ज्यादा छक्के सिर्फ मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल (103) के नाम है।
रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टी20 अन्तरराष्ट्रीय में किसी भी जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन जोड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया। दोनों ने अभी तक 39 पारियों में 1268 रन जोड़ लिए हैं और डेविड वॉर्नर-शेन वॉटसन (1154 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों ने रिकॉर्ड तीन बार शतकीय साझेदारियां भी निभाई है।
भारत ने 71 रनों से जीत हासिल की और यह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत है।
लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया और यह भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बना। साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय आयोजित करने वाला भारत का 22वां मैदान।
# शिखर धवन ने 42वें मैच में 1000 रन पूरे किये और ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ छठे बल्लेबाज बने।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button