राजनीतीराज्य समाचार

बहुत कुछ छनकर सामने आ सकता है 28 की कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक में

Spread the love

रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक 28 नवंबर को 12 बजे राजीव भवन में बुलाई गई है। कल की बैठक इस पर केन्द्रित रह सकती है कि चुनाव के दौरान किसने सहयोग किया और मदद करने में किसके कदम पीछे रहे।
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिय शाम 7:00 बजे विमान से दिल्ली से रायपुर पहुंच रहे हैं। 28 को दोपहर 12:00 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सभी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस प्रत्याशियों और सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों की आवश्यक और महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। बैठक में प्रभारी पीएल पुनिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल कांग्रेस विधायक दल के नेता टी एस सिंह देव कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर चरणदास महंत सीडब्ल्यूसी सदस्य और पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा पूर्व नेता कांग्रेस विधायक दल रविंद्र चौबे वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button