राज्य समाचार

Bhilai steel plant incident : मृतकों की संख्या 13 हुई , ईलाज के दौरान एक और कर्मचारी की मौत

डॉक्टरों के मुताबिक सत्य विजय को शत प्रतिशत जली हालत में अस्पताल लाया गया था।

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में मंगलवार को हुए हादसे में घायल एक और कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।
जानकारी के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट हादसे में सत्य विजय नामक कर्मचारी बुरी तरह जल गया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान सत्य विजय ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सत्य विजय को शत प्रतिशत जली हालत में अस्पताल लाया गया था। वे ICU में भर्ती थे और उनका इलाज जारी था। लेकिन उनकी नाजुक हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।भिलाई निवासी सत्यविजय का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इसी के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है।
आपको बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन में मंगलवार को मेंटेनेंस का काम जारी था। इस कारण वहां पर आपात काल में मदद के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी तैनात किए गए थे। इसी दौरान यहां गैस लाइन में अचानक ब्लास्ट हुआ और वहां वेल्डिंग के लिए रखे गए गैस सिलेंडर भी फट गए। इससे कोक ओवन में भीषण आग लग गई। रासायनिक धुएं के कारण कर्मचारी बेहोश होकर वहीं गिर पड़े और आग की चपेट में आ गए। बुरी तरह से झुलसे 9 कर्मचारियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि 3 अन्य कर्मचारियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। कर्मचारी बुरी तरह जल गए थे, जिससे उनकी शिनाख्ती नहीं हो पा रही थी। अब DNA रिपोर्ट के बाद ही शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button