राज्य समाचार

राहुल गाँधी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले-सभी कांग्रेस के बब्बर शेर

15 लाख पर मोदी को घेरा

Spread the love

रायपुर।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ की दो लोकसभा सीट पर चुनावी प्रचार किया। उनकी पहली सभा बिलासपुर के सकरी और दूसरी दुर्ग लोकसभा अंतर्गत वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में हुई।
बिलासपुर की सभा में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता हाई क्वालिटी के हैं। सभी कांग्रेस के बब्बर शेर हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जरा-सी मेहनत कर भाजपा को बैकफुट पर ढकेला है, यही मेहनत लोकसभा चुनाव में करके दिखानी है।
राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक परिवार के खाते में 15 लाख डालने की बात की थी। पांच साल बीत गए। कुछ नहीं हुआ। फिर हमने सोचा कि डायरेक्शन बदलते हैं। ऐसे में हमने तय किया कि कांग्रेस सरकार आने पर देश के पांच करोड़ गरीबों को उनके खाते में सालाना 72 हजार और पांच साल में 3 लाख 60 हजार रुपए डाले जाएंगे।
कांग्रेस अध्यगक्ष राहुल गांधी ने दुर्ग की सभा में भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने विधानसभा चुनाव में छत्तीीसगढ़ का ऐतिहासिक घोषणा पत्र बनाया और लोगों से उनकी राय जानी। उन्हों ने कहा कि एक साल के अंदर 22 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। छह महीने के अंदर सरल जीएसटी लाया जाएगा। किसानों के लिए अलग बजट बनेगा। सरकार आते ही कर्ज न लौटने वाले किसानों को जेल नहीं होगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button